नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर माता-पिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माता पिता अपनी बच्ची के स्कूल पर आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में माता-पिता कहते दिख रहे हैं कि स्कूल में उनकी तीन साल की मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण हुआ है। वहीं, जब उन्होंने शिकायत की तो खुद पुलिस ही माता-पिता को केस ना करने के लिए धमका रही है। बता दें कि यह मामला राजधानी दिल्ली का है।