
बेरहमी से पीटने वाला वीडियो सामने आने के बाद युवक की तीसरी गर्लफ्रेंड ने तोड़ी शादी
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर युवती से पिटाई का वीडियो तेजी से फैल रहा है। वहीं, युवती से पिटाई करने वाले सब इंस्पेक्टर के बेटे रोहित तोमर को दिल्ली के तिलक नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ट्वीट करके हुए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस बीच आरोपी से जुड़ी एक और ख़बर सामने आ रही है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिस लड़की से आरोपी की शादी होने वाली थी उसने भी उससे शादी तोड़ दी है। बता दें कि आरोपी के खिलाफ उसकी एक दोस्त ने पुलिस में शिकायत की थी।
आरोपी की पहले से है दो गर्लफ्रेंड
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। रोहित की दो गर्लफ्रेंड थी। एक को जिसे वह वीडियो में पीट रहा है और दूसरी जिसने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। वहीं अब तीसरी लड़की जिससे वह शादी करना चाहता था, वीडियो के सामने आने के बाद उसने भी उससे रिश्ता तोड़ दिया है। पुलिस ने पहली गर्लफ्रेंड की शिकायत पर आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज युवक को गिरफ्तार कर दिया है।
वीडियो में दिख रही लड़की की तलाश जारी
फिलहाल पुलिस वीडियो में दिखा दे रही लड़की की तलाश कर रही है। लड़की मिलने मामला पूरी तरह से खुलकर सामने आएगा। पुलिस ने बताया कि वीडियो में दावा कि जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली के तिलक नगर पुलिस स्टेशन का है, लेकिन दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने साफ़ करते हुए कहा कि ये वीडियो तिलक नगर थाने का नहीं है।
क्या है पूरा मामला
गौरलतब है कि आरोपी युवक का पिता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। युवक का नाम रोहित तोमर है। वह राम नगर का रहने वाला है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक युवती को बड़ी बेरहमी से लात-घूसों से किसी कार्यालय में पीट रहा है। वहीं, वीडियो बनाने वाला शख्स बार-बार उसका नाम लेते हुए उसे ऐसा करने से मना कर रहा है।
Published on:
14 Sept 2018 04:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
