26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ujjain / कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को ले गई यूपी पुलिस, एमपी पुलिस ने किया था गिरफ्तार, LIVE UPDATE

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को ले गई यूपी पुलिस, एमपी पुलिस ने किया था गिरफ्तार, LIVE UPDATE

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने विकास को गिरफ्तार करने की पुष्टि की, पुलिस विभाग की बड़ी सफलता...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Manish Gite

•

Updated: 9 Jul 2020, 8:54 PM IST

vikas-dubey.jpg

उज्जैन। कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार हो गया है। साथ ही उसके दो साथी भी पुलिस गिरफ्त में आ गए हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने भी इस कुख्यात गैंगस्टर की गिरफ्तारी को मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कामयाबी बताया है।

देखें दिनभर का घटनाक्रम LIVE

6.00 PM

-कुछ देर पहले ही यूपी एसटीएफ दुबे को लेकर कानपुर के लिए रवाना हो गई।-पहले विशेष विमान से ले जाने की थी तैयारी।

5.30 pm

-गैंगस्टर विकास दुबे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।

-इसके बाद उज्जैन पुलिस ने यूपी एसटीएफ को उसे सौंप दिया।

5.15 pm
कोर्ट में पेश होने के बाद उज्जैन पुलिस ने विकास को यूपी पुलिस के हवाले किया। सीजेएम कोर्ट में हुई विकास की पेशी। कोर्ट को उसने बताया कि उसने उज्जैन में सरेंडर किया है। पुलिस कर्मियों को मारने का कारण पूछने पर उसने कहा कि मेरा एनकाउंटर हो सकता था, इसलिए गोली चलाई।

4.30 pm
-कुख्यात विकास दुबे को उज्जैन की अदालत में लाने से पहले कुछ लोगों के हंगामे को देख वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी।

4.00 Pm
उज्जैन में गैंगस्टर विकास दुबे को कोर्ट में पेश करने की तैयारी के बीच वकीलों ने की नारेबाजी, कोर्ट परिसर को चौतरफा पुलिस सुरक्षा में लिया गया। कोर्ट में हंगामा होता देख पुलिस ने गैंगस्टर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करने की संभावना।


1.15 pm
मप्र डीजीपी ने आईजी और एसपी से की चर्चा। विकास दुबे को शहर के बाहर ले जाकर एसटीएफ को सौंपने की चर्चा।


01.00 pm
उत्तर प्रदेश की एसटीएफ थोड़ी देर में उज्जैन पहुंचेगी।

01.15 pm
-यूपी पुलिस के कुछ वाहन उज्जैन पहुंचे, महाकाल मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज गृह मंत्रालय ने तलब किए। मंदिर पर सुरक्षा बढ़ी।


01.00 pm
पुलिस को जांच में विकास के दिल्ली से उज्जैन तक आने की लिंक मिली। पहले बताया गया कि वो बस से यहां पहुंचा है, लेकिन पुलिस को एक कार भी मिली है। जिसका नंबर है up32ks1104.


12.30 pm
पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा है विकास दुबे।

11.30 am
विकास दुबे को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ले जाया गया। जहां उससे काफी देर तक पूछताछ की जा रही है।

11.00 am
महाकाल थाने में विकास दुबे से पूछताछ जारी।

10.00 am
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने गैंगस्टर के गिरफ्तार होने की पुष्टि कर दी। उन्होंने बताया कि यह बड़ी सफलता है।

9.30 am
कानपुर के बिकरू में हुए शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे को घटना के 6 दिन बाद गुरुवार सुबह नाटकीय ढंग से उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। वो महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था।

महाकाल मंदिर के पास से पकड़ाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे हमारी कस्टडी में है। अभी गिरफ्तारी कैसे हुई इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं। मंदिर ये अंदर बाहर से गिरफ्तारी हुई इसके बारे कहना ठीक नहीं। क्रूरता की हदें शुरू से यह पार कर रहा था। इंटेलीजेंस की बात है ज्यादा कुछ भी कहना सही नहीं। वारदात होने के बारे से ही हमने पूरी मप्र पुलिस को अलर्ट पर रखा था।