16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरक्षा पर सवालः मुंबई लोकल में महिला को देख युवक करने लगा अश्लील हरकत

मुंबई में एक बार फिर उठे महिला की सुरक्षा पर सवाल। लोकल ट्रेन में महिला के निजी अंगों को छू कर युवक करने लगा अश्लील हरकत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 27 Jul 2018, 10:32 AM IST

mumbai

सुरक्षा पर सवालः मुंबई लोकल में महिला के निजी अंगों को हाथ लगाकर युवक करने लगा अश्लील हरकत

मुंबई। लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल हर्बर लाइन पर लोकल ट्रेन में एक यात्री ने महिला के प्राइवेट पार्ट को छूने के बाद अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। मामला तब का है जब कि ट्रैकिंग के लिए पनवेल गई महिला यात्री अपने घर लौट रही थी, उस वक्त एक युवक ने उसके सामने ये अश्लील हरकत की।
हर्बल लाइन पर चल रही लोकल में पनवेल से महिला यात्री करीब साढ़े सात बजे अंधेरी स्टेशन तक जाने के लिए चढ़ी। ट्रेन के डिब्बे में उस वक्त वो अकेली महिला थी। इसी बात का फायदा उठाकर एक चलती ट्रेन में उसके डिब्बे में चढ़ गया और कुछ दूरी पर ट्रेन के चलते ही उसने अपनी पैंट की चैन खोली और अश्लील हरकत करने लगा। महिला यात्री ने इस बात का विरोध किया तो उसने महिला के निजी अंगों को ही हाथ लगाना शुरू कर दिया। जब तंग आकर महिला ने इस युवक की फोटो निकालनी चाही तो युवक ने उसका मोबाइल भी छीन लिया।

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 31 जुलाई तक देश के कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा

जैसे ही लोकल ट्रैन खाण्डेश्वर स्टेशन पहुंची महिला ने चिल्लाकर लोगों की मदद मांगी। जब तक लोग जमा होते तब तक युवक ट्रैन से कूदकर भाग चुका था। भागते वक्त युवक ने लड़की का मोबाइल भी ट्रेन के ही डिब्बे में फेंक दिया। बाद में महिला ने पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी। शिकायत के पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन इस घटना के बाद लोकल ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। लाख दावों के बाद भी आखिर इस तरह की घटनाओं पर रोक क्यों नहीं लग पा रही है।

मराठा आरक्षण पर बोलीं पंकजा मुंडे, 'मैं इस मुद्दे पर निर्णय में देरी नहीं करती'

क्या अपराधियों में पुलिस और कानून का डर खत्म हो गया है। या फिर पुलिस और कानून इस तरह के अपराधियों को पकड़ने या फिर उनसे निपटने में लगातार नाकाम हो रही है। कुछ ऐसे ही सवाल हर बार घटना के बाद उठते हैं और फिर गुम हो जाते हैं, लेकिन घटनाओं पर नियंत्रण नहीं हो रहा है।