16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साध्वी प्रज्ञा और हिंदू विरोधी पोस्ट करने पर डॉक्टर की मुंबई से गिरफ्तारी

साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ लिखना डॉक्टर को पड़ा भारी धार्मिक भावना भड़काने का आरोप में हुआ गिरफ्तार भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी हैं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

May 16, 2019

Mumbai Police

साध्वी प्रज्ञा और हिंदू विरोधी पोस्ट करने पर डॉक्टर की मुंबई से गिरफ्तारी

नई दिल्ली।साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ( Sadhvi Pragya Singh ) के खिलाफ फेसबुक ( Facebook Post ) पर लिखना महाराष्ट्र के एक डॉक्टर को महंगा पड़ गया है। मुंबई पुलिस ( Mumbai police ) ने होमियोपैथिक डॉक्टर सुनील कुमार निषाद को गिरफ्तार किया है।

बंगाल में बोले मोदी- ममता दीदी मुझे जेल भेजने की धमकी दे रहीं, लेकिन मैं डरूंगा नहीं

धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

जानकारी के मुताबिक सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र तिवारी ने पुलिस से सुनील केे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि डॉक्टर सुनील निषाद ने फेसबुक पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट लिखे थे। निषाद ने अपनी प्रोफाइल पर खुद को बामसेफ का सदस्य बताया है।

साध्वी के 'देशभक्त गोडसे' कहने पर विवाद, भड़का विपक्ष तो बीजेपी ने कहा- माफी मांगे प्रज्ञा

शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

आईपीसी की धारा 295 (ए) के तहत मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने डॉ. सुनील कुमार मुंबई यूनिवर्सिटी के फोर्ट कैंपस से गिरफ्तार किया है। 15 मई को डॉक्टर की गिरफ्तारी हुई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि निषाद पिछले 2 साल से एंटी हिंदू ( anti-Hindu ) और एंटी ब्राह्मण पोस्ट कर रहे थे।

Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग