27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / मुंबई: शादी का झांसा देकर टीवी एक्ट्रेस से दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

मुंबई: शादी का झांसा देकर टीवी एक्ट्रेस से दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

एक्ट्रेस का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 21 Sep 2018, 10:46 AM IST

news

मुंबई: शादी का झांसा देकर टीवी एक्ट्रेस से दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

मुंबई। टीवी सीरियल में कार्यरत एक एक्ट्रेस के यौन शोषण का मामला सामने आया है। एक्ट्रेस का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक्ट्रेस के अनुसार उसके साथ हाईवे के एक होटल में 4 में 5 अगस्त की रात को दुष्कर्म किया गया। यौन शोषण का शिकार पीड़ित ने मुंबई के ओशिवारा अंधेरी पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली।

ऑनर किलिंग: तेलंगाना में ससुर ने एक करोड़ रुपए देकर कराई दामाद की हत्या, यह वजह बनी कारण

टीवी एक्ट्रेस के अनुसार आरोपी से उसकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी। जिसके बाद दोनों में मुलाकातें बढ़ती गई और दोनों में दोस्ती हो गई। फिर एक दिन आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और इसके बाद अलग-अलग होटलों दुष्कर्म किया गया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि चार अगस्त को वह दिल्ली एयरपोर्ट से सौरभ के साथ नीमराना फोर्ट गई थी। यहां रुकने का इंतजाम न होने पर वह राष्ट्रीय राजमार्ग 8 के एक होटल पहुंचे थे। पीड़िता का आरोप है कि यहीं पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चूंकि घटना राजस्थान के अलवर की है इसलिए मुंबई पुलिस ने यह केस नीमराना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।

दिल्ली पुलिस के एसीपी पर लगा विधवा के साथ दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराया केस

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार आरोपी ने पीड़िता से प्यार का वास्ता देकर जल्द शादी का वायदा किया था। यही कारण है कि वह उसका विरोध नहीं कर पाई। एक्ट्रेस के अनुसार वह आरोपी सौरभ से पहली बार 2014 में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान मिली थी। इसके बाद वर्ष 2018 में वह फेसबुक के माध्यम से एक फिर उसके संपर्क में आया। फेसबुक पर मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान सौरभ ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और जल्द ही अपने परिवार से मिलवाने की बात की। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।