26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरपुर दुस्कर्म कांड: सीबीआई के हाथ लगी ब्रजेश ठाकुर की कॉल डिटेल, कई रसूखदारों से था कनेक्शन

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम दुष्कर्म केस में जांच के दौरान सीबीआई टीम को दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की कॉल की डिटेल्स मिली हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 6 Aug 2018, 10:11 AM IST

Muzaffarpur Rape case

मुजफ्फरपुर दुश्कर्म कांड: सीबीआई के हाथ लगी ब्रजेश ठाकुर की कॉल डिटेल, कई रसूखदारों से था कनेक्शन

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम दुष्कर्म केस में सीबीआई को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जांच के दौरान सीबीआई टीम को दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की कॉल की डिटेल मिली हैं। अब सीबीआई इन कॉल डिटेल्स के आधार पर ब्रजेश से पूछताछ करेगी। सूत्रों के अनुसार ये कॉल डिटेल ब्रजेश ठाकुर के तीन मोबाइल फोन से जुड़ी हैं। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि इन तीनों ही फोनों में ऐसी न जाने कितनी कॉल्स मिली हैं, जिनके तार सीधे मुजफ्फरपुर से लेकर पटना तक कई व्हाइट कॉलर लोगों से जुड़ते हैं।

मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी, देश के कई क्षेत्रों में आज भारी बारिश की संभावना

अब सीबीआई शेल्टर होम संचालक ब्रजेश ठाकुर से इन कॉल्स डिटेल के आधार पर प्रकरण में संल्प्ति लोगों की कुंडली खंगालेगी। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग से ठाकुर की एनजीओ से जुड़े पांच साल पुराने रिकॉर्ड भी सीबीआई के हाथ लगे हैं। सूत्रों के अनुसार इन रिकॉर्ड्स से स्पष्ट होता है कि ब्रजेश की एनजीओ को फंड देने में भी भारी कोताही बरती गई थी। इस संबंध में टीम अब समाज कल्याण विभाग के अफसरों से भी पूछताछ करेगी। वहीं, एनजीओ को फंड देने में की गई गड़बड़ी और कॉल डिटेल मिलने से ब्रजेश ठाकुर की परेशानियां में बढ़ सकती हैं। आपको बता दें कि शेल्टर होम में रहने वाली 34 लड़कियों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही तीन लड़कियों के गर्भपात कराने की जानकारी भी सामने आई थी।

हेल्पलाइन नंबर विवाद पर बोला यूआईडीएआई, आधार के खिलाफ फैलाई जा रही अफवाह

आपको बता दें कि शेल्‍टर होम में लंबे समय तक हुए दुष्कर्म का शिकार हुईं चार बच्चियां गर्भवती हो गई थीं। बच्चियों के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उनका गर्भपात भी कराया गया। जानकारी के अनुसार बच्चियों का गर्भपात कराने में शेल्टर हाउस की एक महिला कर्मचारी भी शामिल थी।