23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागपुर: जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल काट रहा था युवक, वह निकली जिंदा

महाराष्ट्र के नागपुर में जिस पत्नी के आरोप में युवक को जेल में बंद किया गया था, बाद पत्नी के जिंदा होने पर पुलिस को उसके चार्ज वापस लेने पड़े।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 17 Jul 2018, 10:54 AM IST

Nagpur

नागपुर: जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल काट रहा था युवक, वह निकली जिंदा

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी की हत्या के आरोप में एक युवक को जेल में बंद कर दिया गया। लेकिन पुलिस की फजीहत तब हुई जब युवक की पत्नी जिंदा निकल आई। इस चौंकाने वाली घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। आफन-फानन में जेल में सजा काट रहे युवक पर लगाए गए सारे चार्ज वापस लिए गए। दरअसल, दीपक सोमकुवर (35) पर अक्टूबर 2017 में पत्नी शिल्पा की हत्या का आरोप लगा था। हत्या के आरोप में रामटेक पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार करके नागपुर जेल भेज दिया। इस बीच शिल्पा अचानक जिंदा निकल आई। उसने बताया कि वह केम्पटी स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी।

भारतीय सेना में बड़े सुधार की तैयारी, खत्म हो सकता है ब्रिगेडियर का पद!

दरअसल, पिछले साल अक्टूबर माह के अंत में दीपक का अपनी पत्नी शिल्पा से विवाद हुआ था। जिसके बाद शिल्पा पति का घर छोड़कर चली गई थी। पत्नी के गायब होने पर पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई। इस बीच पुलिस को सतरापुर के बोंदरी गांव में एक सिर कटी लाश मिली। अब चूंकि इस लाश की फोन लोकेशन शिल्पा की लोकेशन से मैच खा रही थी तो पुलिस ने उसको ही दीपक की पत्नी मान लिया। यही नहीं पुलिस ने दीपक पर कार्रवाई करते हुए उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब जबकि शिल्पा अपने रिश्तेदार के घर से वापस आई तो पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने तत्काल दीपक पर लगे सारे मामले वापस लिए।

बेंगलुरु: आईपीएस पर महिला से जबरन संबंध बनाने का आरोप, 'अश्लील वीडियो' वायरल

वहीं, यह पुलिस लापरवाही के इस मामले ने सियासी रंग ले लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता उदय सिंह यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता का कहना है कि पुलिस ने दीपक के खिलाफ दाखिल किए गए आरोप पत्र में बताया है कि उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उदय ने दीपक और उसके परिवार के साथ हुए अत्याचार क लिए क्षतिपूर्ति की मांग उठाई है।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग