2016 में 3 लाख 38 हजार 954 महिला हिंसा
एनसीआरबी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ देश में 2016 में 3 लाख 38 हजार 954 मामले दर्ज किए गए, जो 2015 (3,29243) के मुकाबले 2.9 प्रतिशत ज्यादा हैं। वहीं 2015 में महिलाओं से हुए अपराधों में 3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी। 2014 में 3,39,457 मामले दर्ज किए गए थे।