आधिकारिक सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने की एक अनाम चिट्ठी मिली है।
इस चिट्ठी में दावा किया या है कि मुख्यमंत्री को जान से मारने की साजिश रची गई है। अधिकारियों की माने तो इस धमकी भरे खत के मिलने से सिक्योरिटी एजेंसी भी हरकत में आ गई है। साथ ही राज्य सरकार ने इस विषय की जांच का आदेश दिया है।