23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / घाटी में हिंसा भड़काने की तैयारी में पाकिस्तान, पूर्व सैनिकों की भर्ती शुरू!

घाटी में हिंसा भड़काने की तैयारी में पाकिस्तान, पूर्व सैनिकों की भर्ती शुरू!

भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा है पाकिस्तान! लॉन्च पैड पर करीब 300 आतंकी वापस लौटे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 28 Aug 2019, 2:37 PM IST

jammu kashmir file photo

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। पाकिस्तान ने भारत से तकरीबन सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं। इसी बीच खबर यह आ रही है कि पाकिस्तान एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़काने की तैयारी कर रहा है।

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों से यह जानकारी मिल रही है कि पाकिस्तान एक बार फिर घाटी में हिंसा भड़का सकता है। इस बाबत पाक ने रिटायर हो चुके सैनिकों को फिर से सेना में भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एक खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान बड़ी तादाद में पूर्व सैनिकों को सेना में भर्ती कर रहा है। सभी सैनिकों का मेडिकल टेस्ट भी किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि एक छोटी जंग लड़ने के लिहाज से पाकिस्तान अपनी सेना की मौजूदगी को पीओके में बढ़ा रहा है।

पढ़ें- आर्टिकल 370 हटाने पर केन्द्र सरकार को SC का नोटिस, 7 दिनों के अंदर मांग जवाब

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान सीमा पर फिर से आंतकियों को भेज रहा है। खाली किए गए लॉन्च पैड पर करीब 300 आतंकी वापस लौट आए हैं और भारत में घुसपैठ करने की तैयारी में लगे हैं। ये सभी आतंकी पीओके के तौबत, सरदारी, लीपा और जमुआ सेक्टर पर मौजूद हैं।

पढ़ें- जम्मू-कश्मीर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, येचुरी को मिली जाने की मंजूरी

सूत्रों की मानें तो मुंबई हमले के मास्टर माइंड लखवी ने अबू बक्र के साथ मिलकर पिछले हफ्ते ही पीओके के कोटली में एक बडी मीटिंग की है। इस मीटिंग में 40 -50 आतंकी कमंडर मौजूद थे, जिन्हें कश्मीर में घुसपैठ के लिए नए फरमान जारी किए गए हैं।

इसमें कहा गया है कि वह 6 से 7 आतंकियों के ग्रुप में घुसपैठ करें ताकि भारतीय सेना अगर एक जगह उन्हें रोकने में कामयाब हुई तो दूसरी जगह से वह भारतीय सीमा में घुस सकें। पाकिस्तान की हरकत को देखते हुए भारतीय सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दिया गया है। घाटी में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।