एसएसपी बोले- अब स्थिति पूरी नियंत्रण में
मामले की जानकारी देते हुए पटना एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि घटना का कारण पंचायत चुनाव के विवाद से जुड़ा है। फायरिंग में गौतम कुमार (24) और रोशन कुमार (18), नारीक राय, नागेंद्र राय और चनारिकराय घायल हो गए।
इलाज के दौरान गौतम और रोशन की मौत हो गई। इस मामले में दूसरे पक्ष के सतीश कुमार, बलदेव सिंह, विजय कुमार, राहुल कुमार, सुनील कुमार , आर्यन कुमार एवं अमनराज को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह शांत और नियंत्रण में है।