26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुग्राम: तेज रफ्तार स्कूल बस ने पति-पत्नी को कुचला, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

गुरुवार सुबह पति-पत्नी काम पर जा रहे थे तभी स्कूल बस ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 2 Aug 2018, 11:23 AM IST

bus

गुरुग्राम: तेज रफ्तार स्कूल बस ने पति-पत्नी को कुचला, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

हरियाणा। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतक रिश्ते से पति-पत्नी थे और एक साइकिल पर सवार थे। तेज रफ्तार बस ने दोनों को कुचल दिया। बस एक निजी स्कूल की बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर सड़क जाम कर दी।

ऑटो चालक ने युवती से किया रेप, घर छोड़ने के बहाने ले गया था जंगल में

दिल्ली: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा सराय काले खां, एनकाउंटर में एक अपराधी घायल

हादसे में पति-पत्नी की मौत

खबरों के मुताबिक सड़क हादसा गुरुवार सुबह का है। घटना सेक्टर 44 की है। जहां पर दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस ने साइकिल पर सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दंपति काम पर जा रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है। इस सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए। लोगों ने जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। साथ ही मृतकों ने स्कूल बस में भी तोड़फोड़ कर दी। हंगामे से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशान हुई। घटनास्थल से आई तस्वीरें में ईंट-पत्थर दिखाई दे रहे हैं। सैंकड़ों लोग वहां खड़े हुए भी हैं। मृतकों के परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और मृतक के परिजनों के बीच बहस की भी खबर है। खबरों के अनुसार बस का ड्राइवर फरार है हालांकि बस के एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी ड्राइवर के घरवालों से भी पूछताछ हो रही है। बता दें कि हाल ही में गुरुग्राम में झज्जर रोड पर हरियाणा रोडवेज बस और ट्राले की आमने सामने टक्कर हो गई थी। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। बताया जाता है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्राले के ड्राईवर को रेस्कूय करके बाहर निकालना पड़ा