बाबा ने किया 'आलौकिक शक्तियां' होने का दावा
गिरफ्तार किए गए राम प्रकाश चौहान ने दावा किया है कि उसने भगवान विष्णु से "अलौकिक शक्तियां" प्राप्त की और वह वैवाहिक समस्याओं पर मदद मांगने वाली किसी भी महिला को ठीक कर सकता है। बाबा के घर में मंदिर भी था, मंदिर में ही वह महिलाओं का इलाज करता था। बाबा ने एक माह पूर्व की यह उपचार शुरू किया था। इलाज के बहाने इस बाबा ने उन ग्रामीण महिलाओं का शोषण किया, जो अंधविश्वासी थे।