16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाईलैंड की 8 लड़कियां कर रही थीं ये गुनाह, पुलिस ने फौरन थमा दिया ‘भारत छोड़ो’ का नोटिस

ओडिशा के भुवनेश्वर से एक सनसनीखेज माममा सामने आया है, जहां मसाज पार्लर की आड़ में गैर-कानूनी काम को अंजाम दिया जा रहा था।

2 min read
Google source verification
police busted spa center of odisha involved in racket of 8 thai girls

इंडिया में रहकर थाईलैंड की 8 लड़कियां कर रही थीं ये गुनाह, पुलिस ने फौरन थमा दिया 'भारत छोड़ो' का नोटिस

भुवनेश्वर। ओडिशा के भुवनेश्वर से एक सनसनीखेज माममा सामने आया है, जहां मसाज पार्लर की आड़ में गैर-कानूनी काम को अंजाम दिया जा रहा था। दरअसल यहां के बापूजी नगर इलाके में देह व्यापार का धंधा चल रहा था, जिसमें थाईलैंड की 8 लड़कियों समेत कई लड़कियां हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट में शामिल थीं। जब इस राज से पर्दा उठा तो आनन-फानन में थाईलैंड की लड़कियों को अपने देश लौटना पड़ा।

स्पा सेंटर की छापेमारी में खुली इस धंधे की पोल

मामले का पता चलते ही पुलिस ने पार्लर में छापेमारी की थी और जिस्मफरोशी की लिप्त आरोपी लड़कियों को पकड़कर उन्हें देश छोड़ने का नोटिस थमा दिया। जिसके बाद वे सभी आरोपी लड़कियां 31 मई यानी गुरुवार को भारत छोड़ थाईलैंड के लिए रवाना हो गई। इस संबंध में स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में जानकारी दी कि पिछले महीने के 20 तारीख को पुलिस ने बापूजी इलाके के एक स्पा सेंटर में छापेमारी की थी। पुलिसकर्मी उस वक्त हैरान रह गए जब उनके सामने मसाज की आड़ में चलाए जा रहे इस धंधे का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए ये भी बताया कि ये आरोपी लड़कियों ने वीजा नियमों का भी उल्लंघन किया। दरअसल पुलिस के मुताबिक इनमें से कुछ लड़कियां टूरिुस्ट वीजा तो कुछ बिजनेस वीजा लेकर यहां रह रही थीं।

पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट से मेजर गोगोई को रास्ता साफ, उठा इस राज से पर्दा

48 घंटों में देश छोड़ने का दिया गया था नोटिस

पुलिस ने मामला सामने आते ही उन सभी को देश छोड़ने के नोटिस देने का कारण बताया कि इससे लोगों में ये संदेश जाएगा कि राज्य में ऐसे गलत कामों में लगे लोगों का गुनाह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक उम लड़कियों को थाईलैंड जाने के लिए 48 घंटों की मोहलत दी गई थी। साथ ही पुलिस ने थाईलैंड के दूतावास को भी इस बारे में सूचित कर दिया था। इन आठों लड़कियों को निकालने के बाद पुलिस ने इस रैकेट का संचालन करने वाले मैनेजर समेत 6 ग्राहकों को भी मौके से पकड़कर हिरासत में लिया था। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में भी थाईलैंड की तीन महिलाओं को इसी आरोप में लिप्त पाया था।