दूसरी पत्नी के जाने के बाद सिपाही जाधव ने तीसरी शादी के लिए रिश्ते देखने शुरू कर दिए। 12 दिसंबर, 2017 को जाधव ने तीसरी शादी कर ली की और इस दौरान उसने अपनी पहली दोनों पत्नियों की बात छिपाए रखी।सिपाही पर ये भी आरोप लगा है कि उसने तीसरी शादी में लड़की वालों से 50,000 रुपए दहेज भी लिया। जब विजय की दूसरी पत्नी को उसकी तीसरी शादी की बात पता चली तो उसने थाने में आरोपी सिपाही के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने विजय जाधव, उसके पिता लक्ष्मण और उसके भाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।