14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस प्रवक्ता को मिली बेटी से दुष्कर्म की धमकी, दर्ज कराई रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए लोगों ने प्रियंका चतुर्वेदी का साथ दिया।

2 min read
Google source verification
congress

Video: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला जारी, नोटबंदी को बताया मनी लॉन्ड्रिंग घोटाला

मुंबई। सोमवार को कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने दुष्कर्म की धमकी मिलने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि सोशल माीडिया पर उनकी नाबालिग बेटी को निशाना बनाते हुए दुष्कर्म दी थी। इसी बाबत उन्होंने मुंबई पुलिस में मामला दर्ज कराया है। बेटी को दुष्कर्म की धमकी देने वाले के खिलाफ प्रियंका ने मुंबई के गोरेगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, ‘मैंने शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। इससे पहले आपत्तिजनक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए प्रियंका ने लिखा , ‘भगवान राम के नाम से ट्विटर हैंडल चलाकर, पहले तो मेरा गलत बयान लगाते हो, फिर मेरी बेटी के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हो, कुछ शर्म हो तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो, वरना तुम जैसे नीच सोच वाले इंसान को भगवान राम ही इसका सबक सिखाएंगे।’ बता दें कि मध्य प्रदेश केे मंदसौर मामले में वायरल हो रहे एक फर्जी संदेश को लेकर उन्हें ये धमकी मिली है

निशाने पर भाजपा

कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रियंका चुतर्वेदी के खिलाफ ट्विटर पर हुए इस अभद्र व्यवहार की निंदा की और पार्टी की अपनी सहयोगी के प्रति एकजुटता दिखाई। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि प्रियंका के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले वही लोग हैं जिन्होंने कुछ दिनों पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्रोल किया था। उन्होंने दावा किया कि इन ‘राक्षसों’ (ट्रोल) को भाजपा ने तैयार किया और अब ये इनके लोगों को भी निशाना बना रहे हैं।

कांग्रेस नेता राजबब्बर और अशोक चव्हाण ने भी ट्वीटर पर इस मामले की निंदा की है। वहीं रणदीप सुरेजवाला ने लिखा है कि," सुषमा स्वराज को ट्रोलिंग और मेरी सहयोगी प्रियंका चतुर्वेदी के परिवार को धमकी मिलने के बाद, भाजपा मेरे 'फर्जी बयान' फैला रही है।

सोशल मीडिया पर भी लोगों का समर्थन मिला है। लोगों ने इस अपमानजनक ट्वीट की निंदा करते हुए मामले की कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रियंका को 'आप' और सपा का भी साथ मिला है।