घर में एक ही बेडरुम, उसी में 22 कुत्तों के संग था बच्चा
पुणे में कृष्णाई बिल्डिंग के जिस फ्लैट में छापा मारकर बच्चे को निकाला गया, वहां एक ही बेडरूम था। उसी बेडरूम में बच्चा कुत्तों के साथ रह रहा था। माता-पिता खाना देने के लिए आते थे लेकिन थोड़ी देर बाद चले जाते थे। बच्चा लगातार उन आवारा कुत्तों के साथ रह रहा था। जिसके बाद वह भी कुत्तों जैसे भौंकना-हांफना शुरू कर दिया था।