26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली हवाई अड्डे से पंजाब का पादरी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने जिरकपुर में एक महिला से दुष्कर्म की शिकायत के बाद दिल्ली हवाईअड्डे से आरोपी पादरी को गिरफ्तार किया है। वह लंदन जाने की फिराक में था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 19 Jul 2018, 2:52 PM IST

Punjab pastor

दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली हवाईअड्डे से पंजाब का पादरी गिरफ्तार

नई दिल्ली। पंजाब पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से आरोपी पादरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पादरी बजिंदर सिंह यहां से वह लंदन की उडा़न भरने जा रहा था। लंदन में 21 जुलाई को उसका एक कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें-बिहार : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव कमरे में दफनाया और सो गई

महिला ने मई में दर्ज कराई थी पादरी के खिलाफ शिकायत

बता दें कि बजिंदर पंजाब के जालंधर जिले के एक चर्च का पादरी हैं। वह डॉक्टर के रूप में भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। चंडीगढ़ के पास जिरकपुर कस्बे की महिला ने इस साल मई में पुलिसमें शिकायत की थी कि बजिंदर ने उसका यौन उत्पीड़न किया और इसका वीडियो भी बना लिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी थी धमकी

महिला ने आरोप लगाया कि अभियुक्त ने उसे धमकी दी थी कि यदि वह उसकी मांगें नहीं मानती है तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर देगा। एसएचओ ने कहा, 'हमें इस साल मई में महिला से दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। तब से आरोपी रडार पर था। हमें उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस मिला था। जब वह इंग्लैंड के लिए रवाना हो रहा था तब हमने उसे पकड़ लिया।'

यह भी पढ़ें-मद्रास हाई कोर्ट: रहस्यमय तरीके से गायब हुईं 100 केसों की फाइलें, जज पर सीबीआई जांच के आदेश

इन धाराओं में दर्ज किया गया है मामला

पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन से चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बजिंदर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इनमें आईपीसी के तहत दुष्कर्म (376), धोखाधड़ी (420), महिला को अपमानित करना (354), अश्लीलता (294), नुकसान पहुंचाना (323) और आपराधिक धमकी देना (506) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 (यौन सामग्री संचारित करना) शामिल है।