25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब ‘रक्षिन’ अभियान से रुकेगा बाल यौन उत्पीड़न उत्पीड़न, 12 करोड़ बाल-युवाओं को जोड़ा जाएगा

युवा मामले और खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) निदेशालय ने की पहल 'स्टॉप चाइल्ड सैक्सुअल एब्यूज' के तहत 'रक्षिन' अभियान से बाल यौन उत्पीड़न रोकने का बीड़ा उठाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 16 Nov 2019, 1:45 PM IST

rrr.png

नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) निदेशालय ने 'स्टॉप चाइल्ड सैक्सुअल एब्यूज' पहल के तहत 'रक्षिन' अभियान के जरिये बाल यौन उत्पीड़न रोकने का बीड़ा उठाया है। इसके तहत तीन घंटे की प्रो-बोनो कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में युवा मामले और खेल मंत्रालय, एनएसएस का सहयोग एक संगठन साक्षी करेगा। इस योजना को मूर्त रुप देने के लिए 120 घंटे की 'राष्ट्रीय सेवा योजना पाठ्यक्रम' में 'द रक्षिन प्रोजेक्ट' की एक कार्यशाला को आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया है।

गोवा: ट्रेनिंग के दौरान मिग-29K विमान क्रैश, दोनों पालयटों को सुरक्षित बाहर निकाला

एनएसएस और कार्यशाला के दौरान लोगों को कानून और समान संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना होगा और क्रिएटिव एक्सप्रेशन, काउंसलिंग, कानूनी सहायता और सस्टेंड एंगेजमेंट के जरिए हर समय उनकी सहायता के लिए तैयार रहेगा। साक्षी की कार्यकारी स्मिता भारती ने बताया कि 10 साल में सीधे तौर पर चार करोड़ और अप्रत्यक्ष तौर पर 12 करोड़ बाल-युवाओं को जोड़ा जाएगा और उन्हें यौन उत्पीड़न और लैंगिक हिंसा व यौन अपराधों के प्रति जागरुक किया जाएगा, ताकि पूरी पीढ़ी के लिए एक सामाजिक सुरक्षा को प्रमुखता मिल सके। इस अभियान में यही बिंदु मुख्य है।

महाराष्ट्र: शिवसेना ने भाजपा की शायराना अंदाज में की खिंचाई, नए मौसम ने ये एहसान किया...

उन्होंने बताया कि जागरूकता फैलाने के लिए मुख्यधारा वाले मनोरंजन के साधनों के साथ सामाजिक और कानूनी पहलुओं को जोड़ते हुए कार्यक्रम, फिल्मों, भूमिका नाटकों, गीतों, खेलों का सहारा लिया जाएगा।