28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में 16 साल की रेप पीड़िता ने आरोपी की मां को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में एक 16 वर्षीय लड़की ने एक महिलाओं को गोली मार दी। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने बीते साल में 50 वर्षीय महिला के 25 साल के बेटे पर रेप का आरोप लगाया था। फिलहाल वह शख्स अभी जेल में है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
delhi police

delhi police


पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) संजय कुमार सेन ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को शनिवार शाम को भजनपुरा के घोंडा इलाके में गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। महिला को उसके एक परिचित नाबालिग ने गोली मारी। घटना के बाद पीड़िता को स्थानीय निवासियों द्वारा जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस भी अस्पताल पहुंची। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


पुलिस के अनुसार, महिला अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर किराने की दुकान चलाती है। वह अपनी दुकान पर थी, तभी लड़की उसके पास आई। नाबालिग ने उसे गोली मार दी और फिर मौके से फरार हो गई। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर लड़की को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि कथित लड़की ने वर्ष 2021 में महिला के बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 328/376 और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। घायल महिला का नाम खुर्शीदा पत्नी इदरीश, निवासी गली नंबर 20, सुभाष मोहल्ला, उत्तरी घोंडा, दिल्ली है।