2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड में वाहन खाई में गिरा और बिहार में बस-ट्रक की टक्कर, 5 की मौत और 23 घायल

बिहार और उत्तराखंड में सोमवार देर शाम हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 23 बच्चे घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 23 Oct 2018, 12:13 PM IST

11 dead in three accident in Tamilnadu

11 dead in three accident in Tamilnadu

नई दिल्ली। बिहार और उत्तराखंड में सोमवार देर शाम हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 23 बच्चे घायल हो गए। बिहार में जहां स्कूली बच्चों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई, उत्तराखंड में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के देहरादून जिले के खदंबा में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वाहन उत्तराखंड वन विभाग का था, जो सोमवार को जौनसार-बावर से चकराता लकड़ी की ढुलाई कर रहा था। मृतकों में वाहन चालक भी शामिल है। यह घटना सोमवार देर शाम हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव मंगलवार को बरामद कर लिए गए और मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

वहीं, बिहार के औरंगाबाद जिले में छात्रों और शिक्षकों से भरी बस सोमवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस घटना में रोहतास जिले के उर्दू मध्य विद्यालय मंगरौलिया के दो छात्रों की मौत हो गई जबकि 22 से अधिक छात्र और शिक्षक घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मंगरौलिया के उर्दू मध्य विद्यालय के छात्र परिभ्रमण पर राजगीर गए हुए थे। लौटने के दौरान रात में चालक तेज गति से बस चला रहा था। इसी दौरान जोगिया मोड़ के पास बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

घटना की जानकारी मिलने पर बारुण थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा। बारूण के थाना प्रभारी नरोत्तम चंद्र ने मंगलवार को बताया कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो छात्रों मजहर आलम और मोहम्मद शहनवाज की इलाज के दौरान रात में मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में घायल करीब 23 बच्चों में गंभीर रूप से घायल 15 बच्चों को जमुहार अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां तीन की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।