11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसे में शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल, धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती

Shabana Azmi सड़क हादसे में हुईं घायल मुंबई-पुणे हाईवे पर हुआ हादसा पनवेल से मुंबई किया गया शिफ्ट
2 min read
Google source verification
car.jpg

नई दिल्ली। मशहूर अभिनेत्री और सोशल वर्कर शबाना आजमी ( Shabana Azmi ) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। शबाना आजमी सड़के हादसे ( Road Accident ) में घायल हो गई हैं। गंभीर हालत में उन्हें पनवेल के एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । देर शाम शबाना आजमी को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। ये हादसा मुंबई-पुणे हाईवे ( Mumbai-Pune Highway ) पर हुआ है।

शुरुआत में मिली जानकारी के मुताबिक शबाना आजमी की कार एक ट्रक से टकराई जिसके बाद आजमी बुरी तरह घायल हो गईं। शबाना आजमी की कार जिस वक्त हादसे का शिकार हुई..उस वक्त उनके पति जावेद अख्तर भी मौजूद थे।

दुर्घटना में शबाना आजमी को नाक में गंभीर चोटें आई हैं। जख्मी हो गई हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।

आपको बता दें कि हाल में पति जावेद अख्तर के जन्मदिन पर शबाना आजमी ने जमकर सुर्खियां बंटोरी थीं। जावेद अख्तर के जन्मदिन का पार्टी को भी 70 के दशक की थीम पर रखा गया था।

निर्भया केस में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बनाया नया रिकॉर्ड

निर्भया केस में दोषी को बचाने वाले वकील को मिली बड़ी सजा, बार काउंसिल ने भी सुनाई ये बात

शबाना आजमी बकायदा एक ट्वीट के जरिये जावेद अख्तर की तारीफ की थी। इस ट्वीट में शबाना ने लिखा था कि एक दिन 19 साल का युवक मुंबई के मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उतरा था. उसकी जेब में 27 रुपए थे, लेकिन उसकी आंखों में सपने थे। शुरुआत में चार दिन तक बिना खाना खाए रहे थे जावेद अख़्तर।