श्रद्धा के कॉलेज के दोस्त रजत शुक्ला ने बताया कि वह आफताब के साथ 2018 से रिलेशनशिप में थी। शुरू में दोनों खुशी-खुशी रहने लगे, फिर श्रद्धा ने कहना शुरू किया कि आफताब उसे पीटता है। वह उसे छोड़ना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं कर सकती थी। वहीं श्रद्धा के बचपन के दोस्त लक्ष्मण नाडर ने भी खुलासा किया कि उसने उसको वाट्सऐप मैसेज भेजकर मदद की गुहार लगाई थी।