दिल्ली पुलिस का कहना है कि आफताब की निशानदेही पर अभी वारदात में इस्तेमाल हथियार, श्रद्धा का फोन, वारदात के वक्त पहने गए कपड़े और कई अन्य चीजें बरामद करनी है, जिसके लिए उसकी रिमांड की जरूरत है। इधर आफताब के दिल्लीवाले फ्लैट पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट के किचन में खून के धब्बे मिलने की पुष्टि की। जिनके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है ताकि पता चल सके कि धब्बे किसके हैं।