3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनेत्री VJ Chitra ने किया सुसाइडः देर रात तक की थी शूटिंग, होटल के रूम में मिला शव

साउथ की मशहूर अभिनेत्री VJ Chitra ने किया सुसाइड मंगेतर के साथ एक ही होटल में ठहरीं थी चित्रा, रूम में लटका मिला शव एक हफ्ते में दक्षिण की दूसरी अभिनेत्री की खुदकुशी का मामला
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 9 Dec 2020, 11:28 AM IST

South Indian Actress VJ Chitra Commit Suicide

दक्षिण अभिनेत्री वीजे चित्रा ने किया सुसाइड

नई दिल्ली। वर्ष 2020 फिल्मी सितारों के लिए किसी बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है। लगातार कई सितारे खुदकुशी कर दुनिया को अलविदा कर चुके हैं। इसी कड़ी में अब साउथ की मशहूर अभिनेत्री वीजे चित्रा ( VJ Chitra ) का नाम भी जुड़ गया है। अभिनेत्री वीजे चित्रा बुधवार सुबह एक होटल रूम में मृत पाई गईं।

शुरुआती जांच में ये सुसाइड ( Suicide ) का मामला बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक वीजे चित्रा ने देर रात शूटिंग की थी। शूटिंग के बाद उन्होंने अपने होटल रूम में भी चेक इन किया था। साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

बाइक चालकों और पीछे बैठने वालों के लिए नियमों में हुआ बदलाव, सरकार की नई गाइडलाइन का पालन नहीं किया तो बढ़ जाएगी मुश्किल

वीजे चित्रा की उम्र महज 28 साल थी। बताया जा रहा है कि चित्रा ने चेन्नई के नसरपेट में एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। होटल के कमरे में उनका शव लटका पाया गया है।

बिजनेसमैन से हाल में की सगाई
अभिनेत्री चित्रा ने हाल ही में चेन्नई के एक मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी। होटल में वे अपने मंगेतर के साथ ही ठहरी हुईं थी।

बढ़ने वाला है सर्दी का सितम, मौसम विभाग ने देश के इन राज्यों को लेकर जारी किया बड़ा अलर्ट

मंगेतर हेमंत ने दी ये जानकारी
ईवीपी फिल्म सिटी में शूटिंग करने के बाद चित्रा रात करीब 2:30 बजे होटल लौटी थी। पुलिस को दिए बयान में हेमंत ने बताया कि होटल आने के बाद चित्रा ने कहा कि वो नहाने जा रही हैं लेकिन वो काफी देर तक बाहर नहीं आईं और ना ही दरवाजा खटखटाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी।

इसके बाद हेमंत ने होटल के स्टाफ को जानकारी दी और डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो चौंकाने वाला नजारा सामने था। होटल रूम की सीलिंग पर चित्रा का शव लटका हुआ था।

ये हो सकती है खुदकुशी की वजह
वीजे चित्रा के सुसाइड को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि अब तक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि चित्रा डिप्रेशन में थी, जिसके चलते उन्होंने ये चौंकाने वाला कदम उठाया है।

इस सीरियल ने दी पहचान
वीजे चित्रा को छोटे पर्दे पर काफी मशहूर थीं। उन्हें सीरियल पांडियन स्टोर्स के लिए जाना जाता है। इस सीरियल में वे लंबे समय से मुलई का किरदार प्ले कर रही थीं।

उनकी लोकप्रियता उस सीरियल की वजह से इतनी ज्यादा रही कि हर कोई उन्हें मुलई के रूप में ही याद रखता।

आपको बता दें कि एक हफ्ते के अंदर दक्षिण में ये दूसरी अभिनेत्री है जिसने खुदकुशी की है। इससे पहले तमिल की अभिनेत्री विजयालक्ष्मी ने आत्महत्या का प्रयास किया था। इसको लेकर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था, हालांकि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वो जिंदा हैं।