नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी ( Delhi Crime News ) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अंधविश्वासी, नि:संतान महिला ने एक तांत्रिक के कहने पर 3 साल के एक लड़के की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। DCP रोहिणी प्रणव तायल ने कहा, "पूछताछ के दौरान आरोपी नीलम गुप्ता ने खुलासा किया कि उसने 2013 में शादी की थी और चिकित्सा सहायता के बावजूद वह मां नहीं बन सकी। ससुराल और समाज के ताने सुन-सुनकर परेशान रहने के कारण उसने एक तांत्रिक से संपर्क किया। वह उत्तर प्रदेश के हरदोई में चार साल पहले एक तांत्रिक के पास पहुंची थी, जिसने उस समय सुझाव दिया था कि अगर वह गर्भधारण करना चाहती है तो उसे एक बच्चे की बलि देनी होगी।