नई दिल्ली । मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दिलाने के लिए जजों के नाम पर रिश्वत देने के मामले की एसआईटी जांच की मांग करनेवाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि कामिनी जायसवाल, प्रशात भूषण और दुष्यंत दवे द्वारा दायर ये याचिकाएं कोर्ट की अवमानना की तरह हैं लेकिन वे अवमानना की प्रक्रिया शुरु नहीं करेंगे। वे उम्मीद करते हैं कि लोगों को कुछ बुद्धि आएगी। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता फोरम शॉपिंग कर रहे थे। उन्होंने जस्टिस चेलमेश्वर की बेच के समक्ष जानबूझकर वही याचिका लगाई जो पहले से एके सिकरी की बेंच के समक्ष लगा रखी थी ।