नई दिल्ली। यौन शोषण मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्यमयानंद ( Swami Chinmayanand ) को गिरफ्तार कर लिया गया है। SIT की टीम ने चिन्मयानंद को गिरफ्तार किया है। चिन्मयानंद पर लॉ की स्टूडेंट के साथ यौन शोषण करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी चिन्मयानंद को कोर्ट में पेश किया । जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।