घर पर पहुंचकर लोहे के रॉड से किया था हमला
पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि झगड़े के कुछ देर बाद चिन्नासामी 8 लोगों को लेकर घर पहुंचा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इन आठ लोगों में चिन्नासामी के बेटे राजापांडी (30), गुरु सूर्यमूर्थी (26), गुनानीथि (23) भी शामिल थे। बाकी पांच चिन्नासामी के रिश्तेदार थे। हमले के दौरान प्रभु को सिर पर गहरी चोट पहुंची जिसके बाद उन्हें पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार रात उनकी मौत हो गई।