
Mahesh Manjrekar से Abu salem के नाम पर 35 करोड़ मांगने वाला Tea seller गिरफ्तार
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और एक्टर महेश मांजरेकर ( Bollywood Director Mahesh Manjrekar ) को धमकी भरे मैसेज भेजकर 35 करोड़ रुपए मांगने वाले आरोपी पुलिस ( Mumbai Police ) के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी को महाराष्ट्र के रत्नागिरि से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त अकबर पठान ( Deputy Commissioner of Police Akbar Pathan ) ने आरोपी की पहचान ठाणे के दिवा शहर के रहने वाले 34 वर्षीय मिलिंद बी. तुलसंकर के रूप में की है, जो कि चाय बेचने का काम करता है।
जांच के अनुसार, तुलसंकर ने जेल में बंद माफिया डॉन अबू सलेम के गुर्गे के रूप में मांजरेकर को 23 से 25 अगस्त के बीच धमकी भरे संदेश भेजे थे। उन्होंने हवाला के माध्यम से दी जाने वाली जबरन धनराशि के रूप में 35 करोड़ रुपये की मांग की और मांजरेकर को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने उसकी बात नहीं मानी तो तो वे इसका गंभीर परिणाम भुगतेंगे। आईएएनएस के अनुसार मांजरेकर ने दादर पुलिस से संपर्क किया और फिर मामले की कमान एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने थामी, जिसने ठाणे और रत्नागिरि में फैली तीन टीमों के साथ जांच शुरू की।
तकनीक का इस्तेमाल करते हुए वे आखिरकार रत्नागिरि के तुलसंकर में खेड़ शहर में आरोपी को ट्रैक करने में कामयाब रहे। इसके बाद आरोपी को मुंबई लाया गया। उसे एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे दो सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया पर माफिया डॉन की जबरन वसूली के वीडियो से प्रेरित था और एक वेबसाइट के माध्यम से उसने मांजरेकर का नंबर हासिल किया। पठान ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या तुलसंकर ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी ऐसी ही कॉल की थी।
Updated on:
28 Aug 2020 12:01 am
Published on:
27 Aug 2020 11:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
