26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / देश की नामी कंपनी में पूर्व कर्मचारी के गे होने पर मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, कंपनी ने नौकरी से निकाला

देश की नामी कंपनी में पूर्व कर्मचारी के गे होने पर मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, कंपनी ने नौकरी से निकाला

देश की नामी कंपनी में पूर्व कर्मचारी के गे होने पर मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, कंपनी ने नौकरी से निकाला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 16 Sep 2018, 1:35 PM IST

employee

देश की नामी कंपनी में पूर्व कर्मचारी के गे होने पर मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, कंपनी ने नौकरी से निकाला

मुंबई। देश की जानीमानी कंपनी के एक कर्मचारी के साथ भेदभाव के आधार पर बुरे बर्ताव का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि पूर्व बॉस ने उसके समलैंगिक होने का मजाक उड़ाया। पीड़ित कर्मचारी ने सारी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये साझा की। इसके बाद कंपनी ने इस मामले को गंभीरता से लेकर हुए मामले की जांच की और पूर्व बॉस को निलंबित कर दिया गया है।

गोवा सरकार में उठने लगे नए सीएम के सुर, गठबंधन साथी एमजीपी ने इस नाम को बढ़ाया आगे

ये है पूरा मामला
मुंबई स्थित टेक महिंद्रा के एक पूर्व कर्मचारी ने कंपनी की ही पूर्व ट्रेनिंग प्रभारी ऋचा गौतम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यही नहीं गौरव नाम के इस कर्मचारी ने कहा है कि उसके समलैंगिक होने का पूर्व बॉस न सिर्फ मजाक उड़ाया बल्कि उसे इस पूर्वाग्रह के चलते नौकरी से भी निकाल दिया गया।

गौरव ने ये सारी जानकारी ट्वीट के जरिये साझा की। इस ट्वीट को ग्रुप चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने संज्ञान में लिया और मामले का जांच का आश्वासन दिया। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कर्मचारी के इस आरोप के बाद कंपनी की जमकर आलोचना हुई। यही वजह रही कि कंपनी मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए पूर्व बॉस ऋचा को निलंबित कर दिया गया।

यही नहीं कंपनी ने ट्वीट कर लिखा कि...हम विविधता और समावेश में विश्वास करते हैं। कार्य स्थल पर किसी तरह के भेदभाव की हम निंदा करते हैं। गौरव ने भी कंपनी की इस तुरंत कार्रवाई पर धन्यवाद दिया।


ऐसे हुई आरोपों की जांच
इन संगीन आरोपों के बाद कंपनी की ओर से मामले की विस्तार से जांच की गई। इस दौरान कई वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों से बातचीत की गई। बातचीत के आधार पर कंपनी इस नतीजे पर पहुंची कि पूर्व बॉस ऋचा गौतम पर कार्रवाई की जरूरत है।