पिछले महीने 6 मई को शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कश्मीर विश्वविद्यालय के लापता प्रोफेसर सहित पांच आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों में हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष कमांडर सद्दाम पड्डार, तवसीफ शेख, मौलवी बिलाल, आदिल अहमद और कश्मीर विश्वविद्याय के लापता प्रोफेसर मुहम्मद रफी बट शामिल है, जो पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों में शामिल हो गए थे। पड्डार जुलाई 2016 में अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान मारे गए बुरहान वानी का निकट सहयोगी था। बट भी इस मुठभेड़ में शामिल आतंकवादियों में से एक है।