प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घायल महिला कि पहचान 50 साल की मीनाक्षी उर्फ सीमा के तौर पर हुई है। महिला नत्थुपूरा के साप्ताहिक बुध बाजार में चेन चोरी के आरोप में पकड़ी गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। पिटाई के दौरान महिला की साड़ी भी फट गई। बता दें कि आरोपी महिला शबाना नाम की युवती की चेन चोरी करने की कोशिश कर रही थी, जिसके बाद पीड़ित युवती के बयान पर आरोपी महिला मीनाक्षी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और महिला को 14 दिनों की न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है।