नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली एक लड़की के साथ गुरुग्राम के मानेसर में दो लड़कों ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने अपने शिकायत में कहा है कि दोनों आरोपियों ने नौकरी दिलाने के बहाने उसे गुरुग्राम बुलाया और फिर मानेसर के पास एक में उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि पीड़ित की शिकायत पर मानेसर महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक दोनों आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।