कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस के हाथ मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मालदा से बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन (जेएमबी) के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को मंगलवार सुबह मालदा के सम्सी इलाके से धरा। दोनों की गिरफ्तारी सोमवार को पुलिस की गिरफ्त में आए आतंकी अबुल काशीम के बयान के आधार पर की गई।