मुंबईः अभिनेत्री और मॉडल मीनाक्षी थापा को छह साल बाद शुक्रवार को न्याय मिल गया। मुंबई की एक अदालत ने हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। ये दोनों लोग बॉलीवुड के कलाकार हैं जिन पर मीनाक्षी की हत्या का आरोप लगा था। विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम ने पत्रकारों से कहा, "सत्र न्यायाधीश एस.जी. शेटे ने उन्हें थापा के अपहरण, फिरौती और हत्या का दोषी पाया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।" इससे पहले बुधवार को न्यायाधीश शेटे ने अमित कुमार जायसवाल और उसकी महिला मित्र प्रीति सुरिन को अभिनेत्री की हत्या का दोषी पाया था।