दरअसल, पूरी घटना बीते शुक्रवार की है। मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में एक महिला ने कहीं जाने के लिए उबर की कैब हायर की। पुलिस में दर्ज महिला की शिकायत के मुताबिक, कैब जब एक ट्रैफिक सिग्नल पर रूकी तो ड्राइवर ने खुलेआम महिला की तरफ देखते हुए हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। ड्राइवर की इस हरकत को देख महिला सहम गई और वो तुरंत कैब से बाहर निकल गई।