उन्नाव रेप कांड में आज दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने विधायक कुलदीप सेंगर पर आइपीसी की धारा 120b, 363 , 366, 109, 376(i) और पॉस्को एक्ट 3&4 के तहत आरोप तय किए हैं। तीस हजारी कोर्ट ने सेंगर के एक साथी शशि सिंह के खिलाफ नाबालिग के अपहरण के संबंध में भी आरोप तय किए हैं।