बता दें कि जब पीड़ित लड़की के गर्भवती होने की भनक स्कूल प्रशासन को लगी तो सबने मिलकर उसका गर्भपात कराने की कोशिश की। इतना ही नहीं स्कूल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश भी की और चुपचाप छात्रा का गर्भपात कराने की तैयारी होने लगी। लेकिन, मामला छिप नहीं सका और एसएसपी को भनक लग गई। रविवार शाम को उन्होंने तत्काल मामले में एसओ सहसपुर नरेश सिंह राठौर को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद एसओ ने बाल कल्याण समिति के सदस्यों और एसडीएम विकासनगर को भी इसकी सूचना दी। शाम करीब सात बजे टीम स्कूल पहुंची और मामले में जानकारी जुटाई। लड़की ने पूछताछ के दौरान चार आरोपियों के नाम भी बताए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के डायरेक्टर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और चार अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरी तरफ मिली एक अन्य जानाकरी के मुताबिक, पीड़िता छात्रा के माता पिता के बीच झगड़ा रहता है तो वे अपनी बेटियों से मिलने भी नहीं आते थे। इसी का फायदा उठाकर छात्राओं ने यह घिनौनी हरकत की। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।