6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड के बोर्डिंग स्कूल में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप मामले में चार छात्र समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के सहसपुर में एक छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 17 Sep 2018, 9:45 PM IST

उत्तराखंड के बोर्डिंग स्कूल में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप मामले में चार छात्र समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के बोर्डिंग स्कूल में छात्रा से गैंगरेप मामले में चार छात्र समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तराखंड के सहसपुर में एक छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन नौ लोगों में से चार उसी स्कूल के छात्र हैं जिस स्कूल में लड़की पढ़ती थी। बता दें कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल को दहलाने वाली यह सनसनीखेज मामला सामने आया था।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाली 10 वीं की एक छात्रा के साथ कई लोगों ने गैंगरेप किया। सबसे दुखद बात यह रही कि इस घटना को दबाने के लिए पूरा स्कूल प्रशासन एक हो गया। वहीं, जब मामले का खुलासा हुआ तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, दो सगी बहनें दून के ग्रामीण इलाकों में एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। वहीं, कुछ छात्रों ने एक बहन के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित लड़की को धमकी भी दी। हाल ही में पीड़ित की तबीयत बिगड़ गई, तो उसने अपनी बड़ी बहन से सारी सच्चाई बताई। जांच में पता चला कि वह एक महीने की गर्भवती है।

रेवाड़ी गैंगरेप पर पहली बार बोले सीएम खट्टर, बहुत जल्द ही आरोपियों को कर लिया जाएगा गिरफ्तार

स्कूल प्रशासन ने गर्भपात करान की कोशिश की थी

बता दें कि जब पीड़ित लड़की के गर्भवती होने की भनक स्कूल प्रशासन को लगी तो सबने मिलकर उसका गर्भपात कराने की कोशिश की। इतना ही नहीं स्कूल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश भी की और चुपचाप छात्रा का गर्भपात कराने की तैयारी होने लगी। लेकिन, मामला छिप नहीं सका और एसएसपी को भनक लग गई। रविवार शाम को उन्होंने तत्काल मामले में एसओ सहसपुर नरेश सिंह राठौर को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद एसओ ने बाल कल्याण समिति के सदस्यों और एसडीएम विकासनगर को भी इसकी सूचना दी। शाम करीब सात बजे टीम स्कूल पहुंची और मामले में जानकारी जुटाई। लड़की ने पूछताछ के दौरान चार आरोपियों के नाम भी बताए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के डायरेक्टर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और चार अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरी तरफ मिली एक अन्य जानाकरी के मुताबिक, पीड़िता छात्रा के माता पिता के बीच झगड़ा रहता है तो वे अपनी बेटियों से मिलने भी नहीं आते थे। इसी का फायदा उठाकर छात्राओं ने यह घिनौनी हरकत की। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।