13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिजोरम के मुख्यमंत्री की बेटी का डॉक्टर को मारते हुए वायरल वीडियो, मेडिकल जगत में आक्रोश

मुख्यमंत्री की इकलौती बेटी मिलारी छंगटे को हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित वीडियो क्लिप में एक क्लिनिक में एक डाक्टर को मारते हुए देखा गया था। इसके सामने आने के बाद डॉक्टरों में काफी आक्रोश है। मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने अपनी बेटी के गलत व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 21 Aug 2022, 10:05 AM IST

zoramthanga daughter

zoramthanga daughter

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे है। सीएम जोरमथांगा अपनी लाडली बेटी मिलारी छांगते की वजह से चर्चा में है। मिलारी का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक क्लीनिक में एक डॉक्टर के साथ मारपीट करती हुई नजर आ रही है। इसके सामने आने के बाद डॉक्टरों में काफी आक्रोश है। इस घटना को लेकर 800 से ज्यादा डॉक्टरों ने कथित हमले की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने अपनी बेटी द्वारा एक डॉक्टर के साथ किये गए दुर्व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।

मुख्यमंत्री की बेटी ने डॉक्टर के साथ की ये हरकत
मुख्यमंत्री की बेटी मिलारी छांगते का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो वह एक क्लिनिक में एक डॉक्टर के साथ उलझती नजर आ रही है। वह गुस्से में आकर डॉक्टर को पीटना शुरू कर देती है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना के साथ राजनीतिक तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें- सीएम जोरमथांगा ने मंत्रियों को विभाग बांटे, खुद के पास रखे आठ विभाग

काली पट्टी बांधकर किया विरोध
इस घटना को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मिजोरम इकाई के सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छांगते ने बुधवार को आइजोल स्थित चर्म रोग विशेषज्ञ पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने छांगते से कहा कि उन्हें क्लिनिक पर अपॉइंटमेंट लेकर आना चाहिए था। आईएमए की मिजोरम इकाई ने बयान में कहा कि चिकित्सकों के साथ इस तरह का व्यवहार दोबारा नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री को मांगनी पड़ी माफी
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने अपनी बेटी द्वारा एक डॉक्टर के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा कि वह अपनी बेटी के व्यवहार को किसी भी तरह सही नहीं ठहरा सकते। उन्होंने डॉक्टर के पास जाकर उनसे माफी मांगी। जोरमथांगा ने छांगते के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करने के लिए आईएमए को धन्यवाद दिया।