West Bengal: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले ने पशु तस्करी में शामिल एक सदस्य को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने मवेशी तस्कर को लैंपपोस्ट से बांधकर पीटा। साथ ही तस्करी के काम में लगे वाहन को जला दिया। इस घटना से हावड़ा में भारी बवाल मचा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार तड़के हावड़ा के डोमजुर थाना क्षेत्र के पाकुरिया इलाके में हुई। घटना के बाद से इलाके में तनाव फैल गया है।