27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल: ममता के राज में निर्भया रिटर्न्‍स, आदिवासी महिला का गैंगरेप फिर हत्‍या का प्रयास

जलपाईगुड़ी के धुपगुड़ी में कुछ बदमाश ने एक आदिवासी महिला का दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्‍या का प्रयास किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 22 Oct 2018, 10:48 AM IST

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल में हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला जलपाईगुड़ी के धुपगुड़ी की है। यहां के कुछ बदमाशों ने निर्भया कांड दोहराया है। जलपाईगुड़ी के निरंजन पाट इलाके के मध्यपाड़ा गांव में बदमाशों ने पहले आदिवासी महिला को घर से ले गए। सुनसान इलाके में ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना नहीं इन बदमाशों ने महिला के गुप्‍तांग में लोहे का रॉड डालकर हैवानियत की सारी हदें पार करने की कोशिश की। इससे भी दुष्‍कर्मियों का मन नहीं भरा तो उसका गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रही है। इस मामले में थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

ओडिशा में पहली बार पेट्रोल से महंगा बिक रहा है डीजल, बीजेडी सरकार ने केंद्र पर फोड़ा ठीकरा

दो आरोपी को पुलिस दे दबोचा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार रात को जलपाईगुड़ी मध्यपाड़ा गांव की एक आदिवासी महिला को कुछ बदमाश घर से उठाकर ले गए। महिला को उठाकर ले जाने वाला बदमाश उसका पड़ोसी रतनु मुंडा है। मुंडा उसे सूनी जगह पर ले जाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए तथा रतनु ने अपने दोस्त मुन्ना व परिमल राय के साथ मिलकर सामूहिक दुराचार किया। इसके बाद उन लोगों ने गला घोंटकर उसकी हत्या की कोशिश की। इतना ही नहीं महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का रॉड डाल दिया गया। मामला उजागर होने के बाद पुलिस हरकत में आई और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन ताज्‍जुब की बात ये है कि इस बात को लेकर ममता सरकार अभी तक सोई हुई है। न ही स्‍थानीय लोगों ने महिला को न्‍याय दिलाने के लिए आगे आए हैं।

अमृतसर रेल हादसा: कार्रवाई को लेकर बढ़ा दबाव, नवजोत कौर पर कस सकता है कानूनी शिकंजा

नदी किनारे बेहोश मिली महिला
इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह के समय ग्रामीणों ने महिला को नदी किनारे खून से लथपथ स्थिति में देखा। ग्रामीण तत्काल उसको धुपगुड़ी अस्पताल ले गए। महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर जलपाईगुड़ी पुलिस हरकत में आई। जलपाईगुड़ी एसपी ने धुपगुड़ी थाना पुलिस को अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दिया। धुपगुड़ी थाना पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए रतनु मुंडा व परिमल राय को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

ओडिशा में पहली बार पेट्रोल से महंगा बिक रहा है डीजल, बीजेडी सरकार ने केंद्र पर फोड़ा ठीकरा

शर्मनाक घटना
धुपगुड़ी के पूर्व विधायक तथा माकपा नेता ममता राय ने घटना को शर्मनाक करार दिया है। साथ ही सभी आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह पीडि़ता को न्‍याय दिलाने का प्रयास करेंगी।