3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मालिक की बीवी के साथ चल रहा था ड्राइवर का चक्कर, मालिक ने आंखों में भर दिया तेज़ाब

पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Feb 18, 2018

acid attack

नई दिल्ली।प्यार की एक और कहानी का अंत होने को है, जिसकी वजह बना गुस्सा, घमंड और ईर्ष्या। जी हां, बिहार के बेगूसराय से प्यार की एक कहानी का ऐसा ही अंत देखने को मिला। इस खबर ने न सिर्फ बिहार में बल्कि पूरे देश में सनसनी फैला दी है। बता दें कि बीते शनिवार को बिहार के बेगूसराय में एक आदमी को भीड़ ने जमकर पीटा लेकिन इतने में भी मन नहीं भरा तो उन्होंने उसकी आंखों में तेज़ाब भर दिया। तेज़ाब के हमले की वजह से शख्स की आंखें पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि पीड़ित शख्स की आंखों की रोशनी चली गई है।

बता दें कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़ित व्यक्ति का नाम गौतम चौधरी है, जिसकी उम्र 30 साल है। गौतम चौधरी मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। गौतम आरोपी के यहां ट्रैक्टर चलाता था। आरोपी का नाम दयाराम बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक दयाराम के यहां काम करने के दौरान गौतम की मुलाकात उसकी पत्नी से हुई थी। जो धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई।

बताया जा रहा है कि बीते 6 फरवरी को आरोपी दयाराम की पत्नी घर से फरार हो गई थी। जिसके बाद दयाराम ने पुलिस में पत्नी के किडनैप का मामला गौतम के खिलाफ दर्ज कराया था। हालांकि 16 फरवरी को दयाराम की पत्नी पुलिस थाने पहुंची थी। जिसके बाद दयाराम को भी पुलिस ने थाने बुलाया था। पुलिस ने आरोपी की पत्नी का बयान लेकर अदालत को सौंप दिया था। जिसके बाद अदालत ने फैसला सुनाते हुए महिला को दयाराम के घर जाने के आदेश दिए थे। लेकिन बात बनने की जगह बिगड़ गई और 17 फरवरी को दयारम ने गौतम की पिटाई कर उसकी आंखों में तेज़ाब डाल दिया।