नई दिल्ली। चेन्नई के पेरुम्बक्कम जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अंधविश्वास के चलते दंपति ने एक ऐसा कदम उठाया, जिसके बारे में सोचकर ही कोई भी सिहिर उठे। दरअसल, यहां एक महिला ने अपने पति को इसलिए जिंदा जमीन में दफना दिया ताकि वह अमर हो जाए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।