1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक : भाजपा विधायक के कार्यालय में एक युवती ने किया हंगामा, बताया खुद को पत्‍नी

भाजपा विधायक एसए रामदास के ऑफिस के बाहर प्रेमा कुमारी नामक एक युवती ने जमकर हंगामा किया और उनकी पत्‍नी होने का दावा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 22 Jun 2018, 12:03 PM IST

prema kumari

कर्नाटक : भाजपा विधायक के कार्यालय में एक युवती ने किया हंगामा, बताया खुद को पत्‍नी

बेंगलूरु : कर्नाटक में मैसुरु के कृष्णाराजा सीट से भाजपा विधायक एसए रामदास के ऑफिस के बाहर प्रेमा कुमारी नामक एक युवती ने जमकर हंगामा किया और उनकी पत्‍नी होने का दावा किया। इस बीच में कार्यालय के कर्मियों ने उन्‍हें रोकने की कोशिश की तो उनके साथ दुर्व्‍यवहार भी किया। बता जब वह युवती वहां हंगामा कर रही थी, उस वक्‍त मौके पर विधायक नहीं थे, जबकि विधायक के करीबियों का कहना है कि वह महिला विधायक को ब्लैकमेल कर पैसा वसूलने की कोशिश में ऐसा कर रही है।

भड़क गई महिला
कार्यालय में विधायक के नहीं होने की सूचना मिलते ही प्रेमाकुमारी भड़क गईं और जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। कार्यालय के कर्मचारियों का आरोप है कि उन्‍होंने वहां मौजूद कर्मियों को अपशब्द भी कहा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह खुद को भाजपा विधायक की पत्‍नी बताते हुए उनसे मिलने के लिए एक युवती उनके कार्यालय सह निवास पर मिलने एक युवती पहुंची। उसने अपना नाम प्रेमा कुमारी बताया। कर्मचारियों ने बताया कि विधायक रामदास कार्यालय में नहीं हैं। इसके बाद वह भड़क गईं।

कहा, रामदास को नहीं छोड़ूंगी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह युवती जोर-जोर से चिल्‍लाने लगी। उन्‍होंने कहा कि वह जब तक जिंदा हैं, रामदास को नहीं छोड़ेंगी। यह भी कहा कि वे एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं और वह रामदास से प्यार करती हैं। यही वजह है कि चुनाव में उसके खिलाफ अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। वह विधायक से लगातार मिलने की कोशिश कर रही हैं, पर वह उनका फोन तक नहीं उठा रहे।

लड़ने वाली थीं विधायक के खिलाफ चुनाव
बता दें कि यह मामला एक बार विधानसभा चुनाव पूर्व भी उठा था, तब महिला ने विधायक के खिलाफ चुनाव लड़ने की चेतावनी दे दी थी। हालांकि बाद में अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। तब यह भी आरोप लगे थे कि विधायक ने चुनाव में उम्मीदवारी वापस लेने के लिए महिला को 5 करोड़ रुपए दिए हैं।