3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंध्र प्रदेश में बहू का कटा सिर लेकर थाने पहुंची महिला, देखकर कांप गई लोगों की रूह

आंध्र प्रदेश के अन्नाम्मैया जिले में एक महिला ने अपनी बहू का सिर काट दिया और थाने पहुंच गई। महिला को कटे सिर को पॉलीथिन में भरकर थाने पहुंचते देख पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 12 Aug 2022, 9:07 AM IST

Daughter In Law Murder

Daughter In Law Murder

आंध्र प्रदेश में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी बहू कि बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गई और पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर दिया है। महिला को कटे सिर को पॉलीथिन में भरकर थाने पहुंचते देख पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कटे सिर के साथ धड़ को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। इस खौफनाक वारदात के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा मर चुका है और उसकी बहू के किसी और के साथ संबंध थे।

पुलिस के सामने किया सरेंडर
यह घटना आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के थाने की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम सुब्बम्मा है और यह रायचोटी नगरपालिका सीमा के कोठाकोटा रामपुरम इलाके की रहने वाली है। महिला ने कबूल किया कि उसने अपनी बहू वसुंधरा की हत्या कर दी। इसलिए वह पुलिस थाने में आत्मसमर्पण करने आई थी।

यह भी पढ़ें - पत्नी के दूसरे मर्द से संबंध, आड़े आया पति तो जला दिया जिंदा


कटा सिर पॉलीथीन में रख पहुंची थाने
सुब्बम्मा ने पुलिस को बताया कि अपने रिश्तेदारों के साथ 35 वर्षीय वसुंधरा की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने पीड़िता का सिर को धड़ से अलग कर दिया है। कटा सिर लेकर करीब 6 किलोमीटर दूर रायचोटी थाने पहुंच गई। धारदार हथियार से बहू का गला बेदर्दी से काट डाला। इसके बाद उसने कटे हुए गले को पॉलीथीन में रखा और उसे लेकर थाने सरेंडर करने पहुंच गई।

बहू कि किसी और के साथ थे संबंध
रायचोटी थाने के पुलिस निरीक्षक सुधाकर के मुताबिक, सुब्बम्मा के बेटे की 10 साल पहले वसुंधरा से शादी के बाद मौत हो गई थी। सुब्बम्मा को शक था कि वसुंधरा के मल्लिकार्जुन नाम के युवक के साथ अवैध संबंध हैं। वो दोनों मिलकर संपत्ति के लिए सुब्बम्मा को मार देना चाहते हैं। इसी आशंका के चलते सुब्बम्मा ने वसुंधरा की हत्या कर दी।