21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी लड़की के साथ मिलकर महिला चलाती थी देहव्यापार, विरोध करने पर छोटी बेटी के साथ करवाया रेप

मां ने रिश्तों को किया शर्मसार, अपनी ही बेटी को देहव्यापार में धकेला।
2 min read
Google source verification
बड़ी लड़की के साथ मिलकर महिला चलाती थी देहव्यापार, विरोध करने पर छोटी बेटी के साथ करवाया रेप

बड़ी लड़की के साथ मिलकर महिला चलाती थी देहव्यापार, विरोध करने पर छोटी बेटी के साथ करवाया रेप

अमृतसर। सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। पंजाब के अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो बहुत ही घिनौना और रिश्तों को शर्मसार करने वाला है। दरअसल मां-बेटी लंबे समय से देह व्यापार का अड्डा चला रहे थे। लेकिन महिला की छोटी बेटी को यह सब पसंद नहीं था। इसलिए वह इसका विरोध करती थी। लेकिन एक दिन महिला ने अपने आशिक को उसके पास भेजकर उसका रेप करवा दिया। फिर हर दिन रात के समय अलग-अलग लोगों के साथ उसको हवस का शिकार बनाया। इससे तंग आकर लड़की ने इसकी शिकायत महिला हेल्पालइन नंबर पर कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की मां, बड़ी बहन और उसकी मां के आशिक को गिरफ्तार कर लिया है।

मां को वेश्यावृत्ति के धंधे में उतारने से पहले दरोगा ने बेटी के सामने कर दिया ये गंदा काम, फिर दूसरी औरत के साथ भी...

मामला दर्ज, जांच जारी

आपको बता दें कि अमृतसर के सुल्तानविंड रोड के रहने वाली पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि उसकी मां और बड़ी बहन बीते डेढ़ वर्ष से देह व्यापार का कारोबार करती है। उन्होंने इस बारे में अपने रिश्तेदारों को भी बताया लेकिन किसी ने इसपर विश्वास नहीं किया। एक दिन उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ उसका रेप करवा दिया। इसके बाद हर रोज अलग-अलग लड़के को बुलाकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश करती थी। बता दें कि बीते दिन मां और बहन की हरकतों से परेशान लड़की ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 कॉलकर शिकायत दर्ज कराई। इसपर फौरन महिला कमिशन पुलिस कमिश्नर को इसकी जानकारी दी और तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस ने छापेमारी करते हुए आरोपी मां, बहन और उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया।

Read the Latest Crime news in hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Crime samachar पत्रिका डॉट कॉम पर.