रिंकू दो बहनों के बीच में इकलौता भाई था
पिछोर निवासी जसवंत बाथम के दो लडक़ी, एक लडक़ा था रिंकू परिवार में इकलौता था, सर्पदंश से मौत होने से परिवार का चिराग बुझ गया है, माता पिता और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। दुल्हन बनी बहन के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे। बता दें कि बारिश के सीजन में सर्पदंश के मामले बढ़ जाते हैं। बारिश होने के कारण सांप के बिलों में पानी भर जाता है और इसी कारण सांप बिलों से निकलकर सूखे स्थान की तलाश में घरों में घुस जाते हैं।